SAIL BOKARO झारखण्ड बोकारो

31 दिसम्बर को सेवानिवृत होने वाले BSL कर्मचारियों के लिए एक “नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो (ख़बर आजतक) : एक “नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन बोकारो स्टील प्लांट से दिसम्बर’ 2024 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृति से जुड़ी औपचारिकताओं तथा सेवानिवृति के उपरान्त जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंन्धन की जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में “एक नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया.


कार्यक्रम के आरम्भ में वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन – अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा नए मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया. डॉ जया लक्ष्मी, मेडिकल ऑफिसर (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) और योग विशेषज्ञ श्री कृष्ण बंधु मिश्रा ने इस्पात कर्मियों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया. उप प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) सुश्री दीपशिखा ने उपस्थित समूह को वित्तीय प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दी.

नगर प्रशासन विभाग से श्री दिवाकर शरण, कनीय प्रबंधक ने आवास प्रतिधारण नीति के बारे में बताया. कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड के ब्रांच हेड मो. ज़ुल्फ़िक़ार आलम तथा उनके टीम के लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित सुधिजनो को सीनियर सिटीजन के लिए धन निवेश पर सुझाव तथा बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी.सुश्री फ़िज़ा परवीन,ओ.सी.टी.(मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया. कार्यक्रम का समापन वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) श्रीमती कल्पना के धन्यवाद ज्ञापन से संपन्न हुआ

Related posts

Bokaro General Hospital organizes first Annual DNB Conference

admin

आदिवासी समाज और कुरमी समाज आमने – सामने

admin

26 जुलाई को बेरमो अनुमंडल को जिला बनाओ समिति का प्रतिनिधिमण्डल करेगा सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

admin

Leave a Comment