झारखण्ड पेटरवार बोकारो

355 छात्र – छात्राओं के बीच किया गया साइकिल का वितरण

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को झारखंड सरकार उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत प्रखंड कल्याण विभाग की ओर से 355 छात्र – छात्राओं के बीच विधानसभा स्तरीय विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी एवं जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो के द्वारा साइकिल का वितरण किया गया।


कल्याण विभाग की ओर से जिन विद्यालयों को साइकिल उपलब्ध कराई गई है अरजुवा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरजुवा के 17, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेरुदारू के 16, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेरुदारू खास के 9, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लावागढ़ा के 24, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गागा के 14, चरगी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रुकाम के 37, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरगी के 81, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कातर बेड़ा के 4, दारिद पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय( मकतब) के 23 व उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतीचीरा के 31, ओरदाना पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओरदाना के 66 व उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओसाम के 8, उलगढ़ा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिपुदाग के 14, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झिरके के 16, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हडमिता के 9 व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुटका डीह के 19 तथा उत्तासारा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारसौंघा के 10 व उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपाल पुर के 16 छात्र – छात्राएं शामिल है।
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान अरजुवा मुखिया उर्मिला देवी, चरगी मुखिया रानी कुमारी मुर्मू, दारिद मुखिया गोपाल मुंडा, ओरदाना मुखिया इंद्रा देवी, उलगढ़ा मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कृष्ण चंद दोराई बुरु, विद्यालय प्रबंध समितियों के अध्यक्ष व सचिव सहित छात्र – छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

चम्पाई सोरेन को ट्वीट कर जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की तिथि अतिशीघ्र घोषणा करने का किया निवेदन: दुर्गेश यादव

admin

राँची: “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर मानवाधिकार मिशन ने रैली निकालकर दी भारतीय सेना को सलामी

admin

मजबूरी का फायदा उठाकर बाइक गिरवी रखने वाला सख्स गिरफ्तार

admin

Leave a Comment