झारखण्ड दुर्घटना

40 फीट नीचे गिरी बारातियों से भरी बस, दो दर्जन लोग घायल

गुमला (ख़बर आजतक) : गुमला जिले के घाघरा थाना के नवडीहा पुल से पिकअप वाहन टकराने से वाहन में सवार लगभग दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला और रांची रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार केरागानी गांव से लोहरदगा जिले के कंडरा डीपाटोली में बारात गया था. वापसी के दौरान नवडीहा पुल में वाहन टकरा गया. जिससे यह घटना घटी. घटना इतना जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद वाहन के ऊपर बैठे सवार सभी लोग 40 फीट पुल से नीचे गिर गए. घायलों में केरागनी निवासी राजकुमार उरांव, नंदू लोहरा, चंद्रपाल उरांव, कमलेश उरांव, कर्मपाल कुमार, संकेश्वर कुमार, राजकुमार उरांव, अमर उरांव के अलावा दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Related posts

इस अक्षय तृतीया देश में नहीं होने देंगे एक भी बाल विवाह : भुवन ऋभु

admin

धनबाद सांसद की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के जोश से गूंजा बोकारो सांसद कार्यालय

admin

दोनों आँखों में मोतियाबिंद की परेशानी से जूझ रही महिला का हेल्पिंग हैंड्स चास द्वारा कराया गया मुफ्त ऑपरेशन

admin

Leave a Comment