झारखण्ड राँची राजनीति

47 लाख की लागत से केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने किया विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 47 लाख की लागत से राँची शहर में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। वार्ड 47 नामकुम में संस्कार नगर में 17 लाख की लागत से पीसीसी पथ, जोरदार नामकुम साइप्रस इंटरनेशनल स्कूल की गली पीसीसी पद का शिलान्यास, 17 लाख महादेव मण्डा चुटिया में 15 लाख की लागत से सामुदायिक भवन भगवान बिरसा मुण्डा पुरानी जेल में 15 लाख की लागत से आदिवासी सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि राँची की विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इसके लिए हम सभी तत्पर हैं।

इस कार्यक्रम में राँची विधायक चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पद्मश्री मुकुन्द नायक, मदन केशरी, अनीता वर्मा, रवि मुण्डा आदि मौजूद थे।

Related posts

जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा अनियमिता बरतने के संबंध में समिति के सचिव ईश्वर रजक ने जिप अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

admin

राष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्यपाल का युवाओं से आह्वान, विवेकानंद के विचार अपनाने की अपील

admin

गोमिया प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति की बैठक आयोजित

admin

Leave a Comment