राँची

79 के हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, केक काटकर मनाया जन्मदिन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने बुधवार को केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान जन्मदिवस के अवसर पर हेमन्त सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामना दी तथा पैर छूकर आशीर्वाद लिया साथ ही ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माँझी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के छोटे पुत्र विधायक बसंत सोरेन सहित मुख्यमंत्री के अन्य परिजन तथा कई गणमान्य लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related posts

मतदान के लिए प्रेरित करने निकला सीबीसी रांची का जागरूकता वाहन

admin

मुख्यमंत्री बताएँ 26001शिक्षक बहाली के विज्ञापन की स्थानीय और नियोजन नीति क्या है ?: भानु प्रताप शाही

admin

राँची: जदयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी बनाए गए डॉ अशोक चौधरी

admin

Leave a Comment