अपराध झारखण्ड बोकारो

8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, माँ समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मीडिया को जानकारी देते एसपी मनोज सावर्गीयारी

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में बच्ची की माँ समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतका के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वे अपने 8 वर्षीय बेटी और बेटे के साथ रिश्तेदार के शादी समारोह में महलीजारा गाँव गए थे। 05 मई 2024 की रात करीब 9 बजे उनकी बेटी शादी समारोह से लापता हो गई।

काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन सुबह 6 बजे बच्ची का शव गाँव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो ने एसआईटी टीम का गठन किया। एसपी मनोज सावर्गीयारी ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि मृतका की माँ रीना देवी का फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति बाबू दास मुर्मू से प्रेम संबंध था,

जो बाद में अवैध रिश्ते में बदल गया। बच्ची इन संबंधों का विरोध करती थी, जिससे नाराज होकर रीना देवी और उसके प्रेमी ने साजिश रची।आरोपियों ने शादी समारोह में मौजूद शिवनारायण बेसरा को शराब और पैसों का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म कराया, जिसके बाद बाबू दास मुर्मू ने भी बच्ची के साथ घिनौनी हरकत की। घटना के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।पुलिस ने सभी सबूत को फॉरेनसिक लैब भेज दिया है।

हत्या में शामिल रीना देवी (मृतका की माँ),बाबू दास मुर्मू (रीना देवी का प्रेमी, शिवनारायण बेसरा (मुख्य आरोपी, जिसने शराब के नशे में बच्ची से दुष्कर्म किया. इस सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 376DB, 302, 201 भादवि और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में जांच टीम ने घटनास्थल से सभी संदिग्ध साक्ष्यों को इकट्ठा कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। तकनीकी शाखा की मदद से साक्ष्य जुटाए गए. काण्ड में प्रयुक्त BSNL कंपनी का सीम, पल्सर मोटरसाइकिल जिसका रजिस्टेशन नम्बर JH 09 BB 6297,VIVO और OPPO कंपनी का मोबाईल जप्त किया है

एसआईटी टीम में शामिल अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बेरमो बशिष्ट नारायण सिंह, पुलिस अँचल निरीक्षक जरीडीह विक्रम सिंह, पुलिस अँचल निरीक्षक गोमिया, महेश प्रसाद सिंह,थानाप्रभारी पेटरवार,राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, पुअनि कृष्णा कुमार कुशवाहा । व सहयोग दल में पुअनि सुनील कुमार पटेल,
पु०अ०नि० अगस्टीन टेंटें,,साआ अजय कुमार सिंह। थाना सशस्त्र बल शामिल थे.

Related posts

Canara Bank Board approves split of each share into 5 share

admin

अनन्त ओझा ने ₹6 करोड़ 6 लाख की लागत से तीन विकास कार्य योजना का किया शिलान्यास

admin

श्री राणी सती मंडल का 42वाँ वार्षिक महोत्सव 3 सितंबर को

admin

Leave a Comment