निरसा

निरसा : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलों के अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ की बैठक

रिपोर्ट :- सरबजीत सिंह

धनबाद:- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय धुर्वा रांची मैं प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश सिंह को पुष्प देकर प्रदेश सचिव उमेश गोस्वामी के साथ साथ धनबाद जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया !वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश सिंह ने कहा कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार व्यापक रूप से चल रहा है! उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को कहा की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करें आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश अध्यक्ष की भी उपस्थिति होगी !

बैठक ने निर्णय लिया गया की आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी धनबाद, पलामू, गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार देने की सोच रही हैं ! इसके लेकर जनवरी माह में पार्टी के 7 सदस्य टीम दिल्ली जाकर राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष शरद पवार के साथ साथ प्रफुल पटेल, सुप्रिया सुले, धीरज शर्मा से मुलाकात कर सारी बातों को रखेगी ! इस बैठक में प्रदेश कमेटी के अलावा जामताड़ा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, बोकारो जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, हजारीबाग जिला अध्यक्ष गोपाल पांडे, साहिबगंज जिला अध्यक्ष अर्जुन कर्मकार, धनबाद जिला के निरसा प्रखंड अध्यक्ष विमल गोराई, प्रदेश महासचिव आदर्श सिंह, कृपाल सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमारी, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद मन्नान, सहित सभी जिला के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए !

Related posts

चिरकुंडा नगर परिषद् क्षेत्र में बन रही सड़क निर्माण में संवेदक द्वारा अनगिनत पेड़ काटे गए

admin

धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया

admin

निरसा : मुगमा क्षेत्रीय बिहार कोलियरी कामगार यूनियन समिति के अध्यक्ष बने एस.डी.गोस्वामी

admin

Leave a Comment