राँची

राँची: आर्यभट्ट ऑडिटोरियम के किराए में वृद्धि पर सांसद संजय सेठ ने जताई नाराजगी

सांसद ने कुलपति को लिखा पत्र, कहा ‐ ऑडिटोरियम शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): मोराबादी स्थित आर्यभट्ट ऑडिटोरियम के किराए में हुई बेतहाशा वृद्धि को लेकर सांसद संजय सेठ ने राँची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा को पत्र लिखा है। कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा को लिखे पत्र में सांसद ने नाराजगी जताई है और इसके व्यवसायिक उपयोग नहीं करने की सलाह दी है।

सांसद संजय सेठ ने कहा है कि मोराबादी में रांची विश्वविद्यालय का ऑडिटोरियम आर्यभट्ट सभागार स्थित है। इस सभागार में शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कार्य होते हैं। विद्यार्थियों और कलाकारों के द्वारा भी इस सभागार का उपयोग किया जाता है। राँची के लोगों के लिए यह सुलभ और उनके बजट में आने वाला सभागार है। इस सभागार का मूल उद्देश्य भी सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा है।

संजय सेठ ने कहा कि पूर्व में इसका शुल्क ₹55 हजार निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर अब ₹2 लाख 21 हजार कर दिया गया है, जो किसी भी दृष्टिकोण से तर्कसंगत नहीं है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे इस सभागार का व्यवसायिक रूप से उपयोग किया जाना है। राँची के ऐसे किसी भी सभागार या व्यावसायिक संस्था के भी हॉल का किराया इतना नहीं है, जितना इस सभागार का किया गया है। उन्होंने लिखा है कि ऐसा मानना है कि यह किसी भी कीमत पर न्याय पूर्ण नहीं है। शुल्क में इस तरह की वृद्धि किए जाने से इसका सीधा असर राँची की शैक्षणिक, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी पड़ेगा। उनके आयोजनों में समस्या होगी।

सांसद संजय सेठ ने सुझाव देते हुए कहा है कि शुल्क में कटौती करें ताकि यह सर्वजन के लिए उपलब्ध हो सके। जिस उद्देश्य इस आर्यभट्ट सभागार का निर्माण किया गया है, वह उद्देश्य पूर्ण हो सके।

Related posts

अजय राय ने आईआईसीएम का किया दौरा, कैंपस में कार्य कर रहे कर्मियों का जाना कुशलक्षेम

admin

थ्री लेयर सिक्योरिटी में रखी हैं EVM, जानें काउंटिंग के लिए चुनाव आयोग ने की हैं क्या तैयारियां?

admin

शिवराज सिंह चौहान ने इरफान अंसारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा – “इरफान सिर्फ सीता सोरेन नहीं बल्कि झारखण्ड की बहन बेटी के साथ देश की नारी का भी अपमान”

admin

Leave a Comment