राँची

राँची: आलोक दूबे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने केक काटकर मनाया सोनिया गाँधी का जन्मदिन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गाँधी का जन्मदिन कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में केक काटकर मनाया एवं सोनिया गाँधी के दीर्घायु जीवन की कामना की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की वरिष्ठ नेत्री अलका लाम्बा मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

इस मौके पर कांग्रेस जनों ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि हम मिलकर सोनिया गाँधी को बधाई देना चाहते थे लेकिन राजस्थान में होने के कारण सादगी से उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है।

जन्मदिन की बधाई देते हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सोनिया गाँधी त्याग, प्रेम, करुणा, सेवा, समर्पण, सहनशीलता, संघर्ष की प्रतिमूर्ति हैं। कांग्रेस पार्टी को उन्होंने बुलंदियों तक पहुँचाया और उनका मार्गदर्शन हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

इस मौके पर प्रिया ओझा, जवाहर महथा, उषा सिंह, प्रमोद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

शिबू सोरेन की तबीयत में लगातार सुधार, नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा

admin

सोनाहातू और ओरमांझी की दो दर्दनाक घटनाओं पर विजय शंकर नायक ने जताया शोक, मुआवजे की मांग

admin

“भारत की शान है तिरंगा” अभियान के तहत सभी अपने-अपने घरों में 15 अगस्त को तिरंगा अवश्य लगाएं :रघुवर दास

admin

Leave a Comment