राँची

राँची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले राजद नेता, किया गिला शिकवा दूर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के साथ रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गंभीरता पूर्व बातों को सुना और आश्वस्त किया कि होने वाले महागठबंधन की बैठक में राजद की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव रहेंगे उनके नहीं रहने पर प्रधान महासचिव बैठक में रहेंगे। राजद को भी सम्मान मिलेगा इसमें कोई कमी नहीं होगी।

इस दौरान राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव एव प्रधान महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मजबूती के साथ गठबंधन को लेकर चलेंगे हमारा गठबंधन चुनाव के पूर्व से है। कहीं न कहीं समन्वय के कमी के कारण समन्वय नहीं हो पा रहा था, अब कोई दिकत नहीं होगी गठबंधन के साथियों को साथ लेकर चलना और मजबूत रखना हम सब की जवाब देही है। राजद के नेताओं कार्यकर्ताओं को भी सम्मान में कोई कमी नहीं होगी।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि महागठबंधन के सभी कार्यक्रम में तथा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने निर्देश दिया है कि सभी प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष तथा नेता कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ उपस्थित रहेंगे।

Related posts

लोहरदगा जिला के सभी केंद्रीय और जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

admin

आरुषी बनीं एन.एस.यू.आई की राष्ट्रीय संयोजक

admin

HIL 2026: अनुभव और युवा जोश के साथ मैदान में उतरेंगी HIL GC और कलिंगा लांसर्स

admin

Leave a Comment