गोमिया

गोमिया : हाथी ने अधेड़ महिला को कुचल कर मार डाला…

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ


गोमिया (ख़बर आजतक) : : एक बार फिर से एक महिला को हाथी का शिकार होना पड़ा है। हाथी ने महिला को पटक कर जान ले ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दे दी है लेकिन वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। घटना अति उग्रवाद प्रभावित गोमिया प्रखंड के झुमरा पहाड़ के तलहटी पर बसे अंबाटांड की है। जानकारी के मुताबिक महिला रात के करीब 1:00 बजे घर से बाहर आंगन में निकली थी इसी दौरान पहले से मौजूद एक हाथी ने महिला को अपने सुड में पकड़कर उठाते हुए आंगन के बाहर ले जाने का काम किया उसके बाद महिला की पटक कर जान ले ली। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चतरो चट्टी पुलिस को दी है। स्थानीय लोगों की माने तो घटना एक हाथी नहीं अंजाम दिया।

Related posts

दुर्गापुर मुखिया ने एसबीआई मधुकरपुर ब्रांच प्रबंधक पर लगाया दलाली का आरोप

admin

पेटरवार : टूर्नामेंट का मैन ऑफ़ द मैच बने बसीर एंव प्रभाकर

admin

गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने 2 करोड़ से ज्यादा की लागत से निर्मित योजनाओं का किया शिलान्यास

admin

Leave a Comment