निरसा

चिरकुंडा नगर परिषद में बने आश्रय गृह का निरीक्षण करने पहुंचे मॉनिटरिंग कमिटी शैलटर फॉर अर्वन होमलेस स्कीम,झारखण्ड सरकार के चेयरमैन डॉ अरविंद कुमार पांडे

रिपोर्ट:- सरबजीत सिंह

चिरकुंडा(खबर आजतक):-चिरकुंडा नगर परिषद में बने आश्रय गृह का निरीक्षण करने पहुंचे मॉनिटरिंग कमिटी शैलटर फॉर अर्वन होमलेस स्कीम, झारखण्ड सरकार के चेयरमैन डॉ अरविंद कुमार पांडे ! जिनका चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय पहुंचने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी- सह- कार्यपालक पदाधिकारी, चिरकुंडा विनोद कुमार कर्मकार ने बुके देकर स्वागत किया ! वहीं डॉ अरविंद कुमार पांडे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह आश्रय गृह में कौन क्या बुक कर रहा है उसमे क्या कमी है क्या सुधार करने की जरूरत है किस चीज की आवश्यकता है वैसे बिन्दुओं को देखना हैं ! उन्होंने कहा कि मुख्य बिंदु यह है कि जो भी व्यक्ति जिनके पास आश्रय नहीं है बाहर से आए हैं रहने की जगह नहीं है बुजुर्ग हैं और चलने फिरने में असमर्थ हैं उनको यहां लाया जाए उन्हें सड़क पर रहने की जरूरत नहीं है सरकार ने आश्रय गृह बना कर दिया है वह यहाँ रहे जब तक रहना चाहते हैं रह सकते हैं रहने की पाबंदी नहीं है ! वहीं डॉ अरविंद कुमार पांडे ने प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार, मुख्य प्रबंधक मुकेश निरंजन और सी एम एम अरुण बड़ाइक के साथ जाकर आश्रय गृह का निरीक्षण किया वहां ठहरने वाले लोगों के एंट्री रजिस्टर को देखा और वहाँ के कर्मचारियों से पूछताछ की और उनको को उचित दिशा निर्देश दिए !

Related posts

ख्वाजा के आस्ताने पर मांगी देश की अमन और शांति की दुआ – अफजल दुर्रानी

admin

धनबाद : मध्य विद्यालय बांगला पोटारी के संकुल के सभी विद्यालयों के रसोईयों की अच्छे भोजन बनाने को लेकर एक प्रतियोगिता का आयोजन

admin

झारखण्ड स्टेट इंटर स्कूल किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप – 2023 में चिरकुण्डा की जुड़वा बहनों ने स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया….

admin

Leave a Comment