राँची

प्रतुल शाहदेव ने हेमन्त सरकार पर बोला हमला, कहा ‐ हेमन्त सरकार के कार्यकाल में बेटियों के खिलाफ लगातार बढ़े हैं अत्याचार

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पूरे देश को झकझोर देने वाले श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की तरह ही झारखंड में साहिबगंज में एक पहाड़िया आदिम जनजाति की युवती की कटर से 12 टुकड़ों में काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसके पति दिलदार अंसारी को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि दिलदार अंसारी ने हाल ही में इस भोली भाली आदिवासी युवती को फँसाकर उसे दूसरी शादी की थी। हेमन्त सरकार के कार्यकाल में बेटियों के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़े हैं।

इसी क्रम में प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के कुछ कुंठित मानसिकता वाले लोग बेटियों को लगातार टारगेट कर रहे हैं। लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। अगर सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो हम सड़कों पर उतर कर सरकार को मुँहतोड़ जवाब देंगे।

Related posts

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर राँची में दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत

admin

राज्य में औद्योगिकीकरण को गति देने की दिशा में सरकार ने अनेकों बार अभ्रक उद्योग को पुनर्जीवित करने की प्रतिबद्धता दिखाई: किशोर मंत्री

admin

आजसू पार्टी का हटिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह कल, तैयारियों पूरी

admin

Leave a Comment