एदलहातू में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास

रांची: रांची नगर निगम की ओर से शहर की आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के तहत वार्ड संख्या 1 के एदलहातू स्थित रश्मिरथी कॉलोनी फेज-02 में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का रविवार को शिलान्यास किया गया। महापौर रोशनी खलखो ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ योजना की आधारशिला रखी।

मौके पर उप महापौर नीरज कुमार, वार्ड-1 के पार्षद नकुल तिर्की, वार्ड-3 की पार्षद बसंती लकड़ा, कुंदन सिंह, अजय सिंह, शिव शंकर सिंह, अमित सिन्हा, अमित पंडित सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर निगम ने कहा कि इस योजना के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *