बोकारो

बोकारो : पार्श्वनाथ क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित करे सरकार : धर्मबीर सिंह

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : जैन समुदाय के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पारसनाथ को केन्द्र सरकार के द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर पर्यटन स्थल घोषित करने का कड़ा विरोध करते हुए राष्ट्र भक्त समाज केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्र वादी कांग्रेस पार्टी झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि न केवल जैनियों के लिए अपितु सर्व समाज के लिए शिखर सम्मेद पार्श्वनाथ जी का विश्व स्तर पर बेहद पुजनीय स्थान है और यह तीर्थ स्थल है।जैन समुदाय के लोगों की मांग एवं धरना प्रदर्शन का प्रबल समर्थन करते हुए धर्मवीर सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार तत्काल प्रभाव से अपने द्वारा जारी नोटिफिकेशन को रद्द कर पार्श्वनाथ क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित करे। पर्यटन स्थल मूलतः पिकनिक स्पॉट होता है और इससे महान जैन गुरुओं तीर्थंकरों की मां प्रतिष्ठा पर प्रहार होगा। इससे सर्व समाज की भावना आहत हो रही है। पर्यटन स्थल पर नशेड़ियों एवं व्यभिचारी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।
पार्श्वनाथ एक पवित्र तीर्थ स्थल है और सदैव रहेगा इसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार तत्काल नोटिफिकेशन रद्द कर पार्श्वनाथ क्षेत्र को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित कर सनातन धर्म संस्कृति और उसकी मर्यादाओं का पालन करें तथा हर क्षेत्र को केवल व्यापार के दृष्टिकोण से देखना बंद करें।

Related posts

पारिवारिक विवाद में पति ने टांगी से की पत्नी की हत्या,पति ने भी जहर खाकर दिया जान

admin

बातचीत के द्वारा सभी समस्याओं का सौहार्दपूर्ण समाधान किया जा सकता है: ईएसएल प्रबंधन

admin

अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर व्यवसायियों के भय को दूर करे बोकारो पुलिस : कुमार अमित

admin

Leave a Comment