राँची

नारी अपराध के विरोध मे जल सत्याग्रह पर उतरे यूथ ऑफ राँची के युवा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): यूथ ऑफ राँची की ओर से बुधवार को स्वामी विवेकानन्द सरोवर के मुख्य घाट पर नारी अपराध के विरोध में जल सत्याग्रह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप में नारी अपराध, लव जिहाद एवं रुबिका हत्याकांड के विरोध में समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, दुकानदारों, महिलाओं व छात्र ‐ छात्राओं ने सम्मिलित होकर स्वामी विवेकानन्द सरोवर में जल सत्याग्रह कर उदासीन हेमन्त सरकार को जगाने हेतू अपना किया। इसके पूर्व भी 7 दिसंबर को राँची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार में चरमराई बिजली आपूर्ति के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया जो निरंतर चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक वार्ड में अभी भी चल रहा है। इस विषय को लेकर निरंतर यह अभियान चलता रहेगा।

इस दौरान सोम दत्त, समाजसेवी भैरव सिंह, अमृत रमण, मुन्नी देवी, रुपा देवी, चंचला देवी, पूनम देवी, मन्नु पाण्डेय, विक्रम साहू, वीणा देवी, किरण देवी, आशा देवी, राहुल सिन्हा, गुड्डू लोहरा, आकाश कुमार, चंदन कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

एन•आई•पी•एम राँची चैप्टर की वार्षिक आम सभा संपन्न, हर्ष नाथ मिश्र चुने गए अध्यक्ष

admin

पश्चिमी सिंहभूम की बसंती कुमारी सैफ एथलेटिक्स में भारतीय टीम में शामिल

admin

मोराबादी में जलेगा 70 फीट का रावण

admin

Leave a Comment