राँची

डीआरयूसीसी बैठक में हटिया, पुणे, एलटीटी, सिकंदराबाद, बंगलुरु, जयपुर, लखनऊ की माँग की गई

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राँची रेल मंडल के डीआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने बुधवार को कहा कि राँची रेल डिवीजन डीआरयूसीसी बैठक में नई ट्रेन में हटिया, पुणे एलटीटी, सिकंदराबाद, बंगलुरु, जयपुर, लखनऊ की माँग की गई एवं झारखण्ड संपर्क क्रांति का विस्तार जयपुर तक, राँची वाराणसी को वाया लोहरदगा होकर लखनऊ तक एवं आने वाले दिन में वंदे भारत स्लीपर कोच से पुणे मुंबई बेंगलुरु की ट्रेन चलाए जाने की माँग की गई।

इसी प्रकार राँची कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस को 2 दिन चलाए जाने, राँची लोहरदगा टोरी नई रेल लाइन से अधिक संख्या में नई ट्रेन परिचालित करने, हटिया दुर्ग का विस्तार नागपुर तक करने, हटिया एर्नाकुलम अंत्योदय एक्सप्रेस नई ट्रेन की माँग भी प्रमुखता से रखी गई।

Related posts

महिलाओं बच्चों को सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू करवाने हेतू सामुहिक भ्रमण अतिआवश्यक: कुमुद

admin

दिल्ली में हुई अहम बैठक : झारखंड को नल-जल योजना में शीघ्र मिलेगा केंद्र का सहयोग

admin

भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार का लकी ड्रा किया गया, चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री व उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने संपन्न कराया ड्रा

admin

Leave a Comment