Uncategorized

काँग्रेस नेता ने हजरत रिसालदार बाबा दरगाह के ट्रस्टी हाजी रऊफ गद्दी ने निधन पर व्यक्त किया शोक

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह ट्रस्ट के सदर हाजी रऊफ गद्दी के असामयिक निधन पर गहरा दुख एवं शोक प्रकट किया है।
इस दौरान अपने शोक संदेश में डॉ रामेश्वर उराँव ने कहा कि रऊफ गद्दी धार्मिक प्रवृत्ति के संवेदनशील इंसान थे। दरगाह ट्रस्ट के उत्थान के लिए वे हमेशा मुझसे मिलने आया करते थे। उनके निधन से व्यक्तिगत तौर पर मुझे दुख पहुँचा है।
कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि दरगाह ट्रस्ट के प्रवक्ता के तौर पर मुझे रऊफ गद्दी के साथ कई वर्षों तक काम करने का मौका मिला। भाईचारा,सद्भावना एवं एकता बनाए रखने के मिशाल के तौर पर हमेशा याद किए जाते रहेंगे।
कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि सलाना उर्स के मौके पर हमेशा दरगाह ट्रस्ट में जाने के दौरान उनकी आत्मीयता हमेशा खलेगी।
कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने अपने शोक संदेश में कहा कि हाजी रऊफ गद्दी हमेशा शांति के दूत के रुप में याद किए जाएँगे।

Related posts

एमईसीओएन में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 11 नवंबर से

admin

अजीत पवार के निधन पर झारखंड के नेताओं ने व्यक्त किया गहरा शोक

admin

डीएवी सेक्टर 6 में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200  वीं जयंती मनाई गई…

admin

Leave a Comment