
रिपोर्ट : नितेश वर्मा

बोकारो (ख़बर आजतक) : वर्तमान में अत्यधिक ठंड एवं भीषण शीतलहरी को देखते हुए उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने कक्षा एक से पांच तक के शैक्षणिक कार्यों को आगामी 08 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। उपायुक्त ने अत्यधिक ठंड एवं भीषण शीतलहरी को देखते हुए जिले के प्रारंभिक स्तर के सभी सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) /निजी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक शैक्षणिक कार्य 08 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।
उपायुक्त ने कहा है कि शीतलहरी के कारण बच्चों को ठंड और बीमारी से बचाने के लिए कक्षा एक से पांच तक के शैक्षणिक कार्य को बंद करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद (09 जनवरी से) कक्षाएं पूर्ववत संचालित होगी। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा – निर्देश दे दिया गया है।
इस अवधि में शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर सभी अभिलेख अद्यतन करेंगे एवं ऑनलाईन डाटा इंट्री करेंगे गरीब बच्चों के खाद्य सुरक्षा के आलोक में कक्षा एक से पांच के बच्चों को इस अवधि में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) उपलब्ध कराया जाएगा।
- जेईई मेन – 1 में फिर चमके डीपीएस बोकारो के प्रतिभावान सितारे
- दो ‘रेट बकलर’ ट्रॉफी जीतकर डॉ. बिभूति कश्यप ने रचा इतिहास
- भारत निर्वाचन आयोग ने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का किया शुभारंभ
- अंतर क्षेत्रीय संस्थान एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2025-26 का रांची में शुभारंभ
- एसबीयू का तृतीय दीक्षांत समारोह 18 फरवरी को, तैयारियां पूरी
