राँची

राँची : मुख्यमंत्री को दी नव वर्ष की शुभकामनायें….

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को झारखण्ड मंत्रालय में राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माँझी, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय श्रीवास्तव, प्रधान सचिव कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग वंदना दादेल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन, पुलिस महानिदेशक (डीजी) रेल अनिल पालटा, पुलिस महानिदेशक (डीजी) एसीबी अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंटकर नए वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी अपनी ओर से सभी को नववर्ष की मंगलकामनाएँ दी।

Related posts

सीसीएल ने खान सुरक्षा मे जीते 2 पुरस्कार

admin

अभिजीत राज द्वारा किया गया “Young India ke bol” Season 5 का अनावरण

admin

मेकॉन विप्स फोरम द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन

admin

Leave a Comment