बोकारो

बोकारो : कल होगा मुख्य्मंत्री का बोकारो आगमन, जैप -4 मे पारण परेड में रहेंगे मौजूद…

रिपोर्ट : डॉ अजय कुमार

बोकारो (ख़बर आजतक) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल यानी शुक्रवार को बोकारो के सेक्टर-12 स्थित जैप ग्राउंड के आईआरबी और एसआईआरबी के जवानों के पारण परेड में रहेंगे मौजूद। जिसको लेकर जैप ग्राउंड सेक्टर 12 में तैयारी की जा रही है। इसमें 575 जवानों का पारण पैरेड कल होना है जिसको लेकर आज ग्राउंड का निरीक्षण जैप पदाधिकारी अश्विनी सिन्हा के द्वारा किया गया। कल के कार्यक्रम को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री सिंन्हा ने कहा की इस पारन पैरेड में पहाड़िया बटालियन के साथ साथ 188 महिला पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। पुलिस अधिकारी की मानें तो यह बड़ा पुलिस फोर्स हैं जिनका पारन पैरेड कल होना है। ये नक्सल अभियान सहित अन्य अभियान से भी जुड़ेंगे जो राज्य के सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने का काम करेंगे। निरीक्षण में चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत चास डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

झारखण्ड के इस शहर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, उपायुक्त ने किया आरआरटी का गठन..

admin

बीएसएल कार्मिकों के आध्यात्मिक सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन

admin

झारखंड स्टेट युथ बास्केटबॉल 24वां टूर्नामेंट के दूसरे दिन बोकारो टीम का शानदार प्रदर्शन.

admin

Leave a Comment