राँची

79 के हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, केक काटकर मनाया जन्मदिन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने बुधवार को केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान जन्मदिवस के अवसर पर हेमन्त सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामना दी तथा पैर छूकर आशीर्वाद लिया साथ ही ईश्वर से उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माँझी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के छोटे पुत्र विधायक बसंत सोरेन सहित मुख्यमंत्री के अन्य परिजन तथा कई गणमान्य लोगों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related posts

रेल मंत्री से मिले संजय सेठ, रांची के लिए नई ट्रेनों व सुविधाओं की की गई मांग

admin

सरला बिरला पब्लिक स्कूल की बेटियों का कमाल, राष्ट्रीय ताइक्वांडो में 14 पदक जीत रचा इतिहास

admin

नीतीश कुमार के ब्रेक स्टेपनी हैं ललन सिंह: कैलाश यादव

admin

Leave a Comment