बोकारो

बोकारो : सेक्टर 4 मे गोलियां तड़तड़ा कर दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क

बोकारो : बोकारो में कल सेक्टर- 4 थाना क्षेत्र अन्तर्गत कार सवार तीन अपराधकर्मियों के द्वारा गोली चलाने के मामले में दो अपराधियों को तमंचा और गोली के साथ सेक्टर चार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अपराधी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।इस मामले में आरोपी शक्ति नंदन सिंह एवं राजीव कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी डी एस पी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में कल हुई थी हवाई फायरिंग।गौरतलब है कि कल कार पर सवार होकर कुमार मंगलम स्टेडियम के पास रोड कन्सट्रकशन साईट पर धमकी एवं रंगदारी मांगते हुए तीन अपराधी पहुंचे और हवाई फाईरिंग एवं लक्ष्मी मार्केट में कुछ दुकानदारों को धमकाते हुए तीन-चार राउंड हवाई फाईरिंग की घटना को अंजाम देकर वहाँ से फरार हो गया।

Related posts

सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारीयों का 14 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया

admin

कांवरियों का जत्था बाबाधाम रवाना, 1980 से कर रहें कांवर यात्रा

admin

GGSESTC की प्रो.अपूर्वा सिन्हा का आईएटीई सेक्शन मुजफ्फरपुर, इंस्टिट्यूट औफ टेक्नोलोजी द्वारा बेस्ट टीचर अवार्ड 2024 में चयन

admin

Leave a Comment