राँची

राष्ट्रीय बूथ सशक्तीकरण टीम में शामिल की गई राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लकड़ा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा-2024 और विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। राष्ट्रीय बूथ सशक्तीकरण टीम में राष्ट्रीय मंत्री सह राँची की महापौर डॉ. आशा लकड़ा को भी शामिल किया गया है। भाजपा में बूथ सशक्तीकरण महत्वपूर्ण कार्य है। इसके अलावा राष्ट्रीय मंत्री सह राँची की महापौर डॉ. आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य का सह प्रभारी भी बनाया गया है। साथ ही मन की बात कार्यक्रम के तहत पाँच राज्यों (पुडुचेरी, सिक्किम, आँध्र प्रदेश, ओड़िशा, लक्ष्यद्वीप) का प्रभारी और स्वावलंबी भारत अभियान के तहत चार राज्यों (असम, मध्य प्रदेश, ओड़िशा व छत्तीसगढ़) का प्रभारी बनाया गया है।

Related posts

आजसू के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर महानगर की बैठक

admin

राज्यपाल से मिले झारखण्ड चैंबर के नवनिर्वाचित सदस्यों का शिष्टमंडल

admin

जी20 शिखर सम्मेलन, सांसद खेल महोत्सव और कैंसर जागरूकता की थीम के तहत उड़न-3 रनथॉन का आयोजन

admin

Leave a Comment