राँची

राँची : श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तलाब के प्रांगण से निकली भव्य कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ चैती दुर्गा मंदिर का वार्षिक उत्सव शुरू

डिजिटल डेस्क

राँची (ख़बर आजतक) : श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तलाब का सातवां वार्षिक उत्सव बुधवार कों कलश यात्रा के साथ मनाया गया। महोत्स्व के पहले दिन सुबह 5:30 बजे माता का पट खोला गया और उसके बाद सुबह 7:30 बजे माता का आरती की गयी। सुबह 9:30 बजे गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी, जो महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, फिरायलाल होते हुवे शुभाष चौक से जल लेते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची। पंडित सुभाष चन्द्र मिश्रा जी ने पूजा संपन्न करायी।उसके बाद गौरी गणेश पूजन,वेदी पूजन, आरती और पुष्पाजली हुई। गुरुवार कों सुबह 9 बजे माता का महा स्नान,दुर्गा अस्टमी पाठ,आरती एवं पुष्पाजलि होंगी और गुरुवार कों दोपहर 1 बजे से महा भंडारा एवं शाम 6:00 बजे महाआरती होने के बाद विसर्जन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू, राज कुमार गुप्ता, बिन्दुल वर्मा, संकर प्रसाद,रवि कुमार (पिंकू), गोपाल पारीक, संजय सिंह लल्लू, विनय सिंह, नन्द किशोर सिंह चंदेल, भोलू सिंह, नमन भारतीय, सतीश सिंह, राहुल सिंह, मिथलेश सिंह,मोहित रजक, कारण सिंह, आकाश रजक, आशीष रजक, अर्जुन सिंह,मिथलेश वर्मा, संतोष सिंह,रोहन सिंह,बजरंग वर्मा,सौरव रजक, गौरव रजक, प्रियांशु वर्मा, शेखर रजक सेकड़ो महिलाओं उपस्थित थी।

Related posts

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

admin

रामगढ़ में झारखण्ड चैंबर के कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

admin

राजद ने धूमधाम से मनाया 27वाँ स्थापना दिवस, बोले पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर ‐ “न हिंदू खतरे में न हिंदुस्तान खतरे में, बस देश का संविधान खतरे में”

admin

Leave a Comment