Uncategorized

बोकारो : डीएवी सेक्टर-6 में 12वीं के विद्यार्थियों  का  आशीर्वाद सह विदाई समारोह

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : डीएवी सेक्टर-6 में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद सह विदाई समारोह का आयोजन हुआ।  इस आशीर्वाद समारोह  के अवसर पर विद्यालय में हवन यज्ञ  का  आयोजन  भी  हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष बी.एस.जयसवाल व प्राचार्य एस. के. मिश्र  ने दीप प्रज्वलित किया| इस आशीर्वाद समारोह के अवसर पर विद्यालय में अनेकानेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ| जिसे विद्यार्थियों ने  खूब  प्रशंसा की।| ग्यारहवीं के छात्रों द्वारा  एक  से एक  नृत्य ने सभी विद्यार्थियों को   आत्म विभोर  कर दिया|   प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री बी.एस.जयसवाल ने भी अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कहा कि  खूब परिश्रम करो, जीवन में  आगे बढो। आप   डीएवी के  आदर्श    विद्यार्थी बनकर  अपनी  संस्कृति को  सुरक्षित रखो।  प्राचार्य एस. के. मिश्र ने  विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया| सकारात्मक सोच व परिश्रम को सर्वोत्तम  उपाय बताया। स्थिरतापूर्वक परीक्षा में आए सभी प्रश्नों का समाधान करने का उपाय बताया| मंच का संचालन 11वीं के विद्यार्थी अक्षय कुमार व तनूप्रिया ने किया। अन्त में  धन्यवाद ज्ञापन  आदर्श  तिवारी ने किया|

Related posts

जन्मदिवस पर माँ बगलामुखी का दर्शन कर आदित्य ने किया भोग वितरण

admin

Canara Bank Board approves split of each share into 5 share

admin

शौर्य जागरण यात्रा सह धर्मसभा को सफल बनाने को लेकर अशोक पुरोहित की अध्यक्षता में श्री महावीर मंडल की बैठक संपन्न

admin

Leave a Comment