राँची

संतोष कुमार सोनी ने इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा…

(खबर_आजतक): श्रमिक नेता संतोष कुमार सोनी ने इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस आशय से संबंधित पत्र इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे को प्रेषित किया है। इस दौरान अपने पत्र में संतोष कुमार सोनी ने चंद्रशेखर दूबे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा है कि निजी कार्य व्यस्तता के कारण संगठन के लिए समय निकाल पाना संभव नहीं हो पा रहा था, इसलिए वह राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं संतोष कुमार सोनी ने कहा कि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे का वह काफी सम्मान करते हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में श्रमिक हितों के लिए संगठन से जुड़कर संघर्षशील रहे। व्यक्तिगत तौर पर वह चंद्रशेखर दूबे के सदैव आभारी रहेंगे।

Related posts

7 अक्टूबर को धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे सीएम हेमन्त सोरेन

admin

असफलताओं से घबराने की आवश्यकता नहीं एवं सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहना, इसरो के वैज्ञानिक से सीखने की आवश्यकता: कुलपति

admin

अमन तिवारी व असद फेराज के नेतृत्व में झारखंड छात्र मोर्चा की बैठक संपन्न, पुनर्गठन को लेकर शीर्ष नेताओं से मिलेंगे

admin

Leave a Comment