धनबाद

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने ली डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की खुराक

रिपोर्ट:- सरबजीत सिंह

धनबाद(खबर आजतक):-फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से शुरू हुए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के पांचवें दिन उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की खुराक ली।बात दें कि 10 फरवरी से 25 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के दौरान 10 फरवरी को बूथ पर स्वयंसेवक द्वारा लोगों को अपने सामने दवा खिलाई गई। वहीं छूटे हुए लोगों को 11 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा प्रशासक द्वारा अपने सामने डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की खुराक खलाई जा रही है।इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि दवा प्रशासक द्वारा घर घर जाकर लोगों को अपने सामने दवा खिलाई जा रही। वहीं सभी सीएचसी, पीएचसी, सदर अस्पताल, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रेलवे अस्पताल, सेंट्रल हॉस्पिटल, सहित बीसीसीएल के सभी अस्पतालों में सुबह 10:00 बजे से संध्या 4:00 तक दवा खिलाई जा रही है फाइलेरिया दिव्यांगता पैदा करने वाली बीमारी है। यह जानलेवा नहीं है लेकिन इसकी वजह से शरीर में विकृति पैदा होती है। इसलिए इस रोग के बचाव के लिए एमडीएम कार्यक्रम के दौरान सभी व्यक्तियों को दवा का सेवन करना आवश्यक है।

Related posts

हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डॉ० अतुल वर्मा पहुंचे पुलिस केंद्र,धनबाद

admin

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित वनभोज एवं कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम हर्सोल्लास सम्पन्न

admin

धनबाद : डेंगू के लक्षणों को अनदेखा नहीं करें, यह जानलेवा हो सकता है : सिविल सर्जन

admin

Leave a Comment