झारखण्ड धनबाद

धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह के निर्देशानुसार जिले के पदाधिकारियों ने किया जिले की 54 पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण

धनबाद/चिरकुंडा:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार को उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, उप समाहर्ता भूमि सुधार सतीश चंद्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, सभी कार्यपालक दंडाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी सहित 30 पदाधिकारियों ने एक साथ जिले के विभिन्न प्रखंड, नगर निगम क्षेत्र एवं चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र की 54 जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में पदाधिकारियों ने जन वितरण प्रणाली दुकान में स्टॉक पंजी, वजन, लाभुकों की संख्या, स्टोर रूम, लाइसेंस इत्यादि की जांच की।इस क्रम में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आसनबनी एक, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता ने तोपचांची, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद ने बाघमारा, उप समाहर्ता भूमि सुधार सतीश चंद्रा ने निरसा, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने टुंडी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी ने बलियापुर तथा कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, नगर निगम के पदाधिकारियों ने अन्य क्षेत्र की जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण कर जांच की।सभी पदाधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट समर्पित कर दी है। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में चतरा डिवीजन की बैठक सम्पन्न, बोले अजय राय – “नौकरी के अनुभव के आधार पर पूर्व की तरह तय हो प्राथमिकतता

admin

कोटपा के तहत सिटी थाना क्षेत्र में 19 दुकानों का काटा गया चालान

admin

एसडीओ – सिटी डीएसपी ने होटल वेस्टर्न का लिया जायजा, एफआइआर दर्ज

admin

Leave a Comment