राँची राजनीति

प्रतुल शाहदेव ने काँग्रेस पर साधा निशाना, कहा ‐ ड्रामेबाजी और नौटंकी से बाज नहीं आ रही काँग्रेस

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि काँग्रेस का संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं। अडाणी प्रकरण की जाँच सेबी कर रहा और मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। फिर भी काँग्रेस नौटंकी और ड्रामेबाजी करने से बाज नहीं आ रही।

यूपीए शासनकाल में सर्वाधिक घोटाला हुआ था तो कांग्रेस को एक हल्ला बोल और घेराव के कार्यक्रम की शुरुआत तत्कालीन यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के घर से भी करनी चाहिए थी। काँग्रेस के ‘दामाद’ रॉबर्ट वाड्रा जी ने जमीन का नेचर बदल कर अरबों रुपए का घपला किया था। एक हल्ला बोल तो उनके घर पर भी बनता है। राजनीति में अप्रासंगिक हो गयी काँग्रेस ऐसे ड्रामा-नौटंकी के जरिये लोगों का ध्यान बांटना चाह रही है।

Related posts

टेंडर हार्ट स्कूल के संस्थापक गार्गी मंजू की स्मृति में 225 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

admin

सांसद जयंत सिन्हा को बीजेपी ने किया शो-कॉज, दो दिन में मांगा जवाब, जानिए क्यों….

admin

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा डीपीएस में एनईपी 2020 विषय पर प्राचार्य सम्मलेन का हुआ आयोजन

admin

Leave a Comment