झारखण्ड धनबाद

मुगमा में जोहर यात्रा व संगठन की मजबूती को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की आवश्यक बैठक संपन्न

रिपोर्ट:-सरबजीत सिंह

मुगमा(खबर आजतक):- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वपूर्ण पहल; जोहर यात्रा व संगठन की मजबूती को लेकर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की आवश्यक बैठक निरसा प्रखंड अध्यक्ष नरेश मरांडी व एगारकुंड प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष लखी सोरेन व झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती , प्रखंड समिति विस्तार, पंचायत समिति पुनर्गठन व जोहर यात्रा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। दोनों प्रखंड अध्यक्षों को गांव गांव में बृहत रूप से सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सरकार की सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि घर घर जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने की बात कही। मौके पर जिला सचिव मनु आलम, जिला उपाध्यक्ष लखन प्रमाणिक , तपन तिवारी, किशोर मूर्मू, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, कोषाध्यक्ष रवि साव, काजल चक्रवर्ती, प्रशांत हेम्ब्रम, गोपीन टुडू, जावेद अख्तर, बप्पा गोस्वामी, रंजीत बाउरी,राजू झा,अख्तर अंसारी, ललित पासवान, छोटू ठाकुर, रफीक अंसारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

अपने हक़ अधिकार के प्रति सजग हो चूकी कुड़मी समाज : शीतल ओहदार

admin

झारखंड में पारा शिक्षकों के अकाउंट से हर माह कटेंगे 507 रूपये, जनियों क्यों

admin

अतिपिछड़ा जगाओ सम्मेलन” में उमड़ा भारी जनसैलाब

admin

Leave a Comment