कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो

सीएसपी संचालक द्वारा 80 हजार रुपये का फर्जी निकासी का आरोप

डिजिटल डेस्क

कसमार (ख़बर आजतक): कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर सीएसपी केंद्र द्वारा 80 हजार रुपया के फर्जी निकासी कर गबन करने का आरोप मधुकरपुर पंचायत के चंडीपुर निवासी खुदनी देवी पति स्व.खेदन महतो ने सीएसपी संचालक पर लगाया है।
बताते चलें कि पिछले दिन खुदनी देवी अपने किसी आवश्यक कार्य के लिए पैसा निकासी करने सीएसपी केंद चंडीपुर गयी और अपना पैसा निकासी करना चाही तो वहां पर मौजूद सीएसपी केंद्र से पता चला कि उनके खाता में मात्र कुछ ही हजार रुपये बचे है और खाता से 80 हजार रुपये गायब है।ये बात उसने अपने पुत्र रघुनन्दन महतो को बताई।उन पुत्र द्वारा जांच करवानी पर 80 हजार रुपये की फर्जी निकासी को सही पाया गया।इसके बाद उनके पुत्र ने अपने माँ के साथ मधुकरपुर एसबीआई ब्राँच पहुँचकर शाखा प्रबंधक श्री गोपाल प्रसाद को इसकी सूचना दी।इसकी जांच शाखा प्रबंधक ने तुरंत किया तथा 80 हजार के निकासी कर गबन को सही पाया।इस दौरान श्री प्रसाद ने सीएसपी के रनिंग डायरी भी जांच की।जांच के क्रम में पाया गया कि 20 हजार रुपया पेटरवार सीएसपी से 07/04/2021 को निकला है बाकी राशि 17-20 एवँ 22/04/2021 को क्रमश तीन क़िस्त में 20-20 हजार की अवैध निकासी की गई है।इस पर खाताधारी ने सीएसपी संचालक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

सार्थक परिणामों के साथ संपन्न हुआ आरयू इ-कंटेंट डेवलपमेंट कार्यशाला

admin

जमशेदपुर : नहाय-खाय के साथ शुरु हुआ महापर्व छठ, खरना आज

admin

स्वदेशी जागरण मंच ने विद्यार्थियों के बीच स्वावलंबन पर चर्चा और बच्चों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया

admin

Leave a Comment