झारखण्ड राँची

झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने लगाया शिविर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा मारवाड़ी टोला के अपर बाजार में श्री चैती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा विजयादशमी के अवसर पर माता दुर्गा की निकाली जाने वाली शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ की ओर से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच बुंदिया का प्रसाद और जल का वितरण किया गया ।

इस शोभायात्रा में शामिल शोभायात्रा संचालन समिति के सभी लोगों का अभिनंदन और स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संघ की ओर से मुख्य रुप से अध्यक्ष विक्रम खेतावत, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष अनिल जालान, कार्यकारिणी सदस्य विमल जैन आदि उपस्थित थे।

Related posts

जल्द स्पष्ट हो जाएगी प्रत्याशियों की सूची: अमर बाउरी

admin

सीसीएल में हैंडलिंग लिटिगेशन पर कार्यशाला का आयोजन

admin

राँची : सरला बिरला मेमोरियल व्याख्यान में न्याय व्यवस्था और विधिक सुधारों पर विमर्श

admin

Leave a Comment