झारखण्ड राँची

जे पी नड्डा से मिले सांसद संजय सेठ, अपनी सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों की दी जानकारी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सांसद संजय सेठ ने सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने उन्हें परीक्षा पे चर्चा से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिता, श्री अन्न होली मिलन समारोह, सांसद खेल महोत्सव सहित अपनी अन्य राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। इसके साथ ही सांसद ने मई में आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दी। इस महोत्सव का ब्रोचर उन्हें अवलोकन हेतू दिया और इसका उद्देश्य बताया। जे पी नड्डा ने सांसद के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव की सराहना की और अपनी शुभकामनाएँ भी दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद संजय सेठ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमने अपनी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी है। सांस्कृतिक महोत्सव के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी अपना मार्गदर्शन दिया है और इसकी प्रशंसा की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी कलाकारों, कलाप्रेमियों के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी हैं।

Related posts

मजबूरी का फायदा उठाकर बाइक गिरवी रखने वाला सख्स गिरफ्तार

admin

आसनसोल से भूमिपुत्र एसएस अहलूवालिया भाजपा के उम्मीदवार

admin

दिल्ली में हेमन्त सोरेन और बाबूलाल मरांडी की मुलाकात: दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता

admin

Leave a Comment