झारखण्ड धनबाद निरसा

शताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा द्वारा इसीएल महाप्रबंधक कार्यालय समीप खोला गया प्याऊ

धनबाद:- बढ़ती गर्मी तथा राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को शताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा द्वारा ईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय ,मुगमा के समीप प्याऊ खोला गया। जिसका उद्घाटन ईसीएल मुगमा एरिया के महाप्रबंधक डीके नायक ने फीता काटकर किया। उसके बाद शताक्षी महिला मंडल के सदस्यों ने सभी के बीच केला, चना, गुड़, मिठाई तथा पानी का वितरण किया। सभी आनेजाने वाले राहगीरों को रोक-रोक कर महाप्रबंधक की पत्नी व शताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा की अध्यक्षा सुचिता नायक एवं सदस्यों ने खुद पानी पिलाने की सेवा की । भीषण गर्मी में पानी का सेवन कर राहगीर काफी खुश दिखे। इस मौके पर मुगमा शाखा की अध्यक्षा सुचिता नायक ने कहा कि शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पांडा के निर्देश पर राहगीरों की सुविधा के लिए प्याऊ खोला गया है। जो कि पूरी गर्मी के मौसम के दौरान चालू रहेगा।

Related posts

गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद के दिवंगत पिता के द्वादशा श्राद्ध क्रम में पत्नी कल्पना सोरेन संग पहुँचे हेमंत सोरेन

admin

झारखण्ड राज्य समन्वय समिति के सदस्य बनाए गए केशव महतो “कमलेश”

admin

डूरंड कप 2025 ट्रॉफी का XLRI, जमशेदपुर में भव्य अनावरण: राज्यपाल ने बताया झारखंड के लिए गौरव का क्षण

admin

Leave a Comment