झारखण्ड राँची राजनीति

झारखंड के 34 नगर निकाय चुनाव में आज से अफसरशाही हो जाएगी हावी : प्रतुल शाहदेव

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड के 34 नगर निकाय चुनाव में आज से अफसरशाही हावी हो जाएगी। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहर की सरकारों को भी इन्हीं अफसरों के माध्यम से चलाएंगे। यह बेहद खेद जनक स्थिति है और सरकार का पिछड़ा वर्ग के प्रति नकारात्मक रवैया भी दिखाता है। आखिर हेमंत सरकार ने ही ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिए बिना नगर निकाय चुनाव की घोषणा की थी। मामला सर्वोच्च न्यायालय में जाने के कारण चुनाव रोकना पड़ा।

सरकार को अविलंब पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने के लिए ट्रिपल टेस्ट कराकर अति शीघ्र नगर निकाय चुनाव कराने चाहिए।

Related posts

सरला बिरला विश्वविद्यालय में चल रहे झारखंड नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की परीक्षा का स्वास्थ्य विभाग के मुख्य निर्देशक डॉ विरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया निरीक्षण

admin

राँची विश्‍वविद्यालय का जगन्नाथ कॉलेज एक मॉडल के रुप में दिखेगा : डॉ अहमद

admin

महिला समिति द्वारा कंबल,साबुन तथा सैनिटरी पैड्स का वितरण

admin

Leave a Comment