झारखण्ड राँची राजनीति

राँची : नरेंद्र मोदी ने मन की बात के तहत देशवासियो का जीता दिल : अजय राय

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के मीडिया संपर्क विभाग के संयोजक अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात के तहत देशवासियों को दिल को जीता है और समाज के हर वर्ग, समुदाय के दुख दर्द को महसूस करते हुए हमेसा जन हित को प्राथमिकता दी है। अजय राय रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100 संस्करण पर डीएवी नन्दराज स्कूल के बूथ नम्बर 304,305 पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत उक्त बातें कही।

अजय राय ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि हम इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपरोक्ष रुप से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश के प्रति किये जा रहे प्रयासों का जानने और सुनने का मौका मिला।

इस अवसर पर भाजपा के मीडिया सः प्रभारी रमेश पुष्कर, मुना गुप्ता, रामप्रवेश दूबे, मनोज तिवारी,महाबीर प्रसाद, पूर्व पार्षद अभय कुमार सिंह, संजय कुमार, चंदन कुमार, बीके सिंह सहित आम लोगो ने मन की बात को सुना।

Related posts

रोटरी बोकारो ने लगाया निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

admin

लोवाडीह सरना समिति द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में अतिथि के रुप में शामिल हुए आदित्य विक्रम जयसवाल

admin

दौड़ में जितने छात्रों की मौत हुई उनके परिजनों को अविलंब मुआवजा दे राज्य सरकार : अमर बाउरी

admin

Leave a Comment