झारखण्ड बोकारो

बोकारो : महाराणा प्रताप के आदर्शो को आत्मसात करें युवा: धर्मवीर

बोकारो (ख़बर आजतक): आज बोकारो चास के गरगा पूल अवस्थित भारत माता प्रतिमा स्थल पर श्री करणी सेना बोकारो जिला, राष्ट्र वादी कांग्रेस पार्टी, एवं राष्ट्र भक्त समाज के पदाधिकारियों के द्वारा महान राष्ट्र भक्त योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने उद्बोधन में कहा कि देश धर्म स्वाभिमान तथा मानवता की रक्षा हेतु महाराणा प्रताप ने सर्वस्व न्यौछावर कर दिया और लगातार ४०वर्षो तक मुगलों से युद्ध किया तथा अपने पराक्रम, शौर्य और अद्भुत क्षमता के दम पर मुगलों को धूल चटाई। अपने तलवार की धार से मुगलों में कोहराम मचा दिया।घास की रोटी खाना स्वीकार किया परन्तु कभी भी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया और अकबर की पराधीनता स्वीकार नहीं किया। सदैव स्वतंत्र रहे तथा सभी जाति वर्ग सम्प्रदाय के लोगों के मान सम्मान की रक्षा किया। महाराणा प्रताप ने उस समय देश को नया मार्गदर्शन दिया। शूरवीर मेवाड़ी क्षत्रिय राजपूतों,भील आदिवासीयों, राजस्थानी राजगढ़िया लोहारों, भामा शाह, हाकिम खान शूरी,झाला मान सिंह,राणा पूंजा एवं सभी वर्ग के सहयोग से विश्व के इतिहास में महान हल्दी घाटी के भीषण युद्ध का अमिट छाप छोड़ दिया। मेवाड़, चितौड़, एवं हल्दी घाटी छोड़ दिया। मेवाड़, चितौड़, एवं हल्दी घाटी भारत के युवाओं को हजारों वर्षों तक मार्गदर्शन प्रदान करते रहेगा। भारत में सदैव झूठ का इतिहास बच्चों को पढ़ाया गया और कहा गया कि अकबर द ग्रेट लेकिन ग्रेट महान महाराणा प्रताप थे जिनके सामने युद्ध भूमि में अकबर की औकात नहीं हुई कि उनके सामने खड़ा हो जाए।अब भारत का केन्द्र सरकार सच्चाई वाला इतिहास बच्चों में पढ़ना शुरू किया है और यह प्रसंशनी है।इस जयंती समारोह को संबोधित करने वाले लोगों में प्रमुख थे राष्ट्र वादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह, करणी सेना के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह, करणी सेना बोकारो जिला युवा जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, बोकारो जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, एनसीपी बोकारो जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आरिफ़ खान, करणी सेना महिला पदाधिकारी संघमिता सिंह, कविता सिंह, सुनीता सिंह,अतीश सिंह,साधु सत्यकऋषण महाराज, अधिवक्ता मनोज विश्वकर्मा, मनीष सिंह, अशोक सिंह, चंदन यादव, श्रवण झा, विवेक सिंह,नीरज सिंह राजपूत, ओमप्रकाश, मुकेश सिंह, संतोष सिंह, नवीन कुमार, सहित दर्जनों उपस्थित थे और महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन युवा जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने प्रसाद वितरण किया। भारत माता कि जय एवं महाराणा प्रताप अमर रहे के जोरदार नारेबाजी किया गया।

Related posts

ESL Steel Limited organizes Inter-School Science Exhibitions to Increase Creativity and Inculcate Scientific Temper

admin

उपचुनाव में एनडीए से आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी की ऐतिहासिक जीत पर चास मे जश्न

admin

गोमिया : मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गणेश चतुर्थी व हरिकीर्तन कार्यक्रमों में की शिरकत

admin

Leave a Comment