झारखण्ड राँची राजनीति

कुणाल अज़मानी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिले विभिन्न संगठन का प्रतिनिधिमंडल, प्रदेश के समसामयिक विषयों व राज्य की आर्थिक प्रगति से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर हुई सकारात्मक वार्ता

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): प्रदेश के विभिन्न व्यापारिक, औद्योगिक एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के क्रम में प्रदेश के समसामयिक विषयों के साथ ही राज्य की आर्थिक प्रगति से जुड़े कई बिंदुओं पर सकारात्मक वार्ता हुई। इस वार्ता के क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदेश के आर्थिक विकास के साथ ही रोजगार सृजन में उत्कृष्ट भूमिका और योगदान के लिए स्टेकहोल्डर्स की प्रशंसा की।

इस मौके पर झारखंड चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी और नि:वर्तमान अध्यक्ष धीरज तनेजा ने झारखण्ड की प्रथम महिला राज्यपाल के तौर पर किए गए प्रयासों और व्यापार जगत की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतू राजभवन द्वारा किए गए सहयोग के प्रति महामहिम राष्ट्रपति का आभार भी जताया।

इस प्रतिनिधिमंडल में झारखण्ड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी, नि:वर्तमान अध्यक्ष धीरज तनेजा, मुकेश अग्रवाल, मनीष सर्राफ, विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, देवेश अजमानी, अनिल अग्रवाल, निखिल पोद्दार शामिल थे।

Related posts

परमजीत कौर को ग्लोबल प्राइड इंडिया पुरस्कार से किया गया सम्मानित

admin

भवन निर्माण कर रहे सुपरवाइजर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

admin

जय प्रकाश पटेल का कदम आत्मघाती कदम : अमर बाउरी

admin

Leave a Comment