झारखण्ड राँची

राँची : टाटानगर जा रही राँची गोड्डा ट्रेन से उतरने के दौरान महिला के दोनों पैर कटे

रिपोर्ट :नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर बुधवार की सुबह करीब 7 बजे दुर्घटना हुई। टाटानगर जा रही राँची गोड्डा ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक अधेड़ महिला गिर कर रेलवे लाइन पर गिर गई। इससे महिला का दोनों पैर कट गया है। यह जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार जेना ने बताया कि चूँकि ट्रेन का यहाँ स्टॉपेज नहीं है।ट्रेन स्लो होने पर एक अधेड़ महिला उतरने का प्रयास कर रही थी, तभी वह फिसल कर गिर पड़ी और ट्रेन के नीचे चली गई। इससे उसका दोनों पैर कट गया है। महिला को तत्काल टाटा नगर रेलवे अस्पताल भेज दिया गया है। महिला के पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी पहचान हो सके

Related posts

मानव धर्म में पूर्वजों का स्थान देव तुल्य माना गया:नवीन कुमार सहाय

admin

सनातन धर्म को तोड़ने वाले लोगों से बचने की आवश्यकता: अमर बाउरी

admin

श्री राम कथा आयोजन में आने हेतू मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को किया आमंत्रित

admin

Leave a Comment