झारखण्ड राँची

राँची : दिल्ली और महाराष्ट्र की तर्ज पर हो सिटी बसों में महिलाओं का भाड़ा माफ

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर आजतक): राष्ट्रीय नारी शक्ति महिला संगठन का प्रेसवार्ता बुधवार को रखा गया था जिसमें नारी शक्ति का झारखंड प्रदेश की नयी टीम का गठन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डोली कुमारी, जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती, खूँटी जिला प्रभारी कांति देवी, खूँटी जिलाध्यक्ष मालती देवी, गुमला जिलाध्यक्ष परेदशीया देवी, लोहरदगा जिलाध्यक्ष मीना उराइन, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष मंजू देवी, सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष रुबी देवी, बिहार से पूर्णिया जिलाध्यक्ष गीता झा, नारी शक्ति की राष्ट्रीय सचिव सोनी सिंह, नारी शक्ति ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार, राष्ट्रीय मिडिया सलाहकार चंदन कुमार, राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी रफी समी, सुनील साहू, सोहन मुंडा। इस दौरान नारी शक्ति ने सरकार से माँग किया कि झारखंड में चलने वाली सरकारी बस में लंबा सफर में आधा भाड़ा माफ हो, सिटी बस में महिलाओं का पूरा भाड़ा माफ हो जैसे दिल्ली और महाराष्ट्र में भी सरकारी भाड़ा माफ है। झारखंड में झारखंड सरकार को माफ करना चाहिए। दिल्ली और महाराष्ट्र के तर्ज पर झारखंड में सीटी बस का भाड़ा माफ हो और लंबे चलने वाले सरकारी बस का आधा भाड़ा माफ हो।

Related posts

मंजूनाथ भजंत्री बनें राँची उपायुक्त, झारखण्ड के 4 जिलों के उपायुक्त का हुआ स्थान परिवर्तन

admin

कसमार के पोंडा में किशोरियों के बीच फुटबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

admin

विभिन्न समस्यायों को लेकर बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर सेवा भवन के CGM को सौंपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment