झारखण्ड राँची राजनीति

राजद का 27वाँ स्थापना दिवस 5 जुलाई को, धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद झारखंड प्रदेश का 27वाँ स्थापना दिवस 5 जुलाई को राजद प्रदेश कार्यालय सहित झरखरखंड के सभी जिला मुख्यालयों में धूमधाम से मनाने का निर्देश। राजद झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जनता दल का 27वाँ स्थापना दिवस समारोह प्रदेश राजद कार्यालय राँची में समय 11 बजे से तथा सभी जिला मुख्यालय में धूमधाम से मनाने का दिया निर्देश दिया।

राजद झारखंड प्रदेश के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रदेश के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सदस्यों, सभी जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सहित प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारीगण, प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित सभी सम्मानित नेता कार्यकर्ता अपने अपने जिलों में राजद का 27वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएंगे तथा केंद्र सरकार के गरीब विरोधी, जन विरोधी नीतियों के खिलाफ परिचर्चा करेंगे एवं महान विचारक और चिंतक संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चर्चा परिचर्चा करेंगे।

Related posts

हेमन्त सोरेन से मिला झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन व झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन का शिष्टमंडल

admin

वेदांता ईएसएल द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई

admin

एचएससीएल का एलपीसी की व्यवस्था खत्म अब बीएसएल जारी करेगा सीएलसी सर्टिफ़िकेट : राजेंद्र सिंह

admin

Leave a Comment