झारखण्ड राँची राजनीति

आंजन धाम सहित सभी धार्मिक स्थलों का विकास, सरकार की प्राथमिकता : बंधु तिर्की

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और झारखण्ड प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि गुमला के सुप्रसिद्ध आंजनधाम सहित राज्य के प्रत्येक धार्मिक स्थल का विकास, पुनरुद्धार और उसका आधुनिकीकरण करने के साथ ही वहाँ उपलब्ध सुविधाएँ बढ़ाना राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने इस दायित्व को पूरा कर रही है।

सावन के उपलक्ष्य में आज अपने आवास पर आंजनधाम से आई हुई साधवियों के एक दल के साथ अपनी मुलाकात में बंधु तिर्की ने कहा कि यदि राज्य के सभी पवित्र धार्मिक स्थलों का व्यापक स्तर पर विकास एवं पुनरुद्धार किया जाना न केवल झारखंड की आम जनता की पवित्र श्रद्धा एवं आस्था के लिए आवश्यक है बल्कि इससे राज्य के पर्यटन क्षेत्रों का भी विकास होगा और विशेष रुप से धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।

इस दौरान बंधु तिर्की से मिलने के लिए आंजनधाम से आए प्रतिनिधिमंडल में साध्वी दिलमति देवी, भागवती देवी, फूलमणि देवी और रजनी देवी मुख्य रुप से शामिल थी।

Related posts

पलामू के छत्तरपुर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई

Nitesh Verma

जेवर व्यवासियों पर हो रहे डकैती और हत्या को लेकर सोना चाँदी की प्रतिष्ठान बंद, 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Nitesh Verma

कमलेश सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि, एक दर्जन गाँव के किसानों को सिंचाई की मिलेगी सुविधा

Nitesh Verma

Leave a Comment