झारखण्ड राँची राजनीति

बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा का सत्ता में आना सुनिश्चित : डॉ प्रणव कुमार बब्बू

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक) . वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अधिवक्ता डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा झारखण्ड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता और प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना सबसे अधिक दूरदर्शितापूर्ण, व्यावहारिक और सटीक निर्णय है। उन्होंने कहा कि इससे पूरे झारखण्ड में भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी।

डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि बाबूलाल मरांडी भारतीय जनता पार्टी के वैसे नेता हैं जिनकी पूरे झारखंड में ज़मीनी स्तर पर मजबूत पकड़ है साथ ही, झारखण्ड गठन के बाद मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने जिस प्रकार से झारखण्ड के विकास को एक नयी दिशा दी उससे उनकी छवि बहुत बेहतर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी में एक ऐसा सकारात्मक वातावरण उत्पन्न होगा जिसके कारण न केवल अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीतेगी बल्कि 2024 के आगामी विधानसभा चुनाव में भी सत्ता में वापसी करेगी और झारखंड की जनता के भाग्य में पिछले विधानसभा चुनाव से छाया ग्रहण समाप्त होगा।

Related posts

Karnataka Assembly Elections: क्या है कर्नाटक का जातीय समीकरण, JDS फिर से बन पाएगी किंगमेकर? जानिए

admin

सम्मान और हमारी पहचान से खिलवाड़ है झारखण्ड के बंटवारे की बात करना : बंधु

admin

बहुत सही तेरी मनमानी छोड़ो कुर्सी या दो बिजली पानी : बि के चौधरी

admin

Leave a Comment