झारखण्ड राँची राजनीति

सावन के शुभ अवसर पर कावड़ियों के बीच किया गया खीर वितरण

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): जेसीआई राँची नियो द्वारा सावन के शुभ अवसर पर पहाड़ी मंदिर में आए हुए शिव भक्तों के बीच खीर वितरण किया गया। हर साल की भाँति इस साल भी संस्था शिवभक्तों के बीच खीर वितरण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे चालू हुआ और पहाड़ी मंदिर आने वाले भक्तों ने प्रसाद का लुफ्त उठाया।

इस संस्था के अध्यक्ष चंद्रकांत सिंघानिया ने सभी शिवभक्तों का इस कार्यक्रम में स्वागत किया और उन्हें सावन की हार्दिक बधाइयाँ दी।

इस कार्यक्रम संयोजक सौरभ रायका थे। इस संस्था के इस कार्यक्रम में अनूप बंका, अभिषेक जैन, सुमित महलका, विकास गोयल, धीरज अग्रवाल, तिरु जगन आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम की सफलता एवं भक्तों की चाह को देखते हुए अध्यक्ष चंद्रकांत सिंघानिया ने घोषित किया कि सावन में आने वाले अन्य दिनों मे संस्था इस तरह की कार्यक्रम आयोजित करने में रूचि दिखा सकती है।

Related posts

पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मिलने क्यूरेस्टा अस्पताल पहुँचे राज्यपाल

admin

बाबूलाल मरांडी के बयान बूथ जीतो, झारखंड और दिल्ली जीतो पर राजद ने साधा निशाना, कहा – पहले रघुवर और अर्जुन मुंडा सहित भाजपा नेता का दिल जीतो फिर दिल्ली जीतने की बात करें बाबूलाल मरांडी

admin

मेधा सम्मान समारोह का आयोजन सिल्ली में 1 अगस्त को

admin

Leave a Comment