झारखण्ड बोकारो

बोकारो : जैन समाज की महिलाओं ने सोल्लास मनाया सावन महोत्सव

डिजिटल डेस्क

बोकारो। चास-बोकारो जैन समाज की महिलाओं ने मंगलवार को सावन महोत्सव मनाया। चास के जोधाडीह मोड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में जैन समाज की दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने पूरे उत्साह के साथ इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। हरे परिधान में सजी-संवरी महिलाओं ने सावन मास की अहमियत पर भी चर्चा की। इस अवसर पर सावन माह से संबंधित गीत-संगीत सहित अन्य कई मनोरंजक स्पर्धाएं भी हुईं। मौके पर सरोज छलानी, शशि बोथरा, पुष्पा भटेरा, सुमन चौरसिया, रेणु चौरड़िया, पूनम भाटिया, शशि भाटिया, उन्नति, हर्षा प्रिया, सुनीता कोठारी, प्रेम बैद, मृदुला बेंगानी, अलमा चौरड़िया, नीलम बैद आदि मौजूद रहीं।

Related posts

पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन पर आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया प्रशिक्षण

Nitesh Verma

वर्तमान राज्य में करीब 30 लाख परिवार निबंधित परन्तु अब तक झारखंड में कृषि श्रोत सीमित: दीपिका पाण्डेय सिंह

Nitesh Verma

यूथ क्लब पेटरवार कि ओर से रामभक्त हनुमान की विशाल प्रारूप का किया प्रदर्शनी

Nitesh Verma

Leave a Comment