झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा सुचिता की राजनीति करती है

समय और सरकार बनाने का मौका देखकर भाजपा का भ्रष्टाचार के प्रति रवैया न बदला है न बदलेगा: प्रतुल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भ्रष्ट्राचार के मुद्दे पर विपक्षी आई एन डी आई ए गठबंधन पूरे तरीके से एक्सपोज हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि लूट और खसोट के हमाम में सारे लोग नंगे प्रतीत हो रहे हैं। प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जानना चाहा कि वह एक भी किसी दूसरे दल के नेता का नाम बताएँ जो एनडीए गठबंधन में आया हो या जो भाजपा में शामिल हुआ हो जिसके ऊपर पहले से चल रहा कोई भी मामला वापस हुआ हो।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा मूल्य और सिद्धांत की राजनीति करती है। कालचक्र के बदलने के साथ भाजपा का नजरिया कभी नहीं बदलता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शायद यूपीए के कार्यकाल को याद करके बोल रहे थे जब झामुमो भी गठबंधन का हिस्सा हुआ करता था। उस समय न्यूक्लियर डील का समर्थन करने की एवज में मुलायम सिंह और समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं के ऊपर से केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा चल रहे मुकदमों को समाप्त कर दिया गया था।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार ने सारी सीमाएँ तोड़ दी हैं और अवैध माइनिंग और ट्राँसफर पोस्टिंग उद्योग चरम पर है। मौजूदा गठबंधन के दलों के नेताओं को तो वाशिंग पाउडर की बात छोड़िए, गंगोत्री में स्नान करने से भी इनके द्वारा किए भ्रष्टाचार के पाप नहीं धुलने वाला है।

Related posts

पेटरवार में कारगिल विजय दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, 300 बच्चों ने लिया भाग

admin

एनसीपी नेता सूर्या ने तीर्थयात्रियों की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

admin

छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर आजसू छात्र संघ ने राज्यपाल से लगाई गुहार

admin

Leave a Comment