झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिले सांसद संजय सेठ

राँची लोकसभा क्षेत्र की राजनीतिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से अवगत कराया

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे० पी० नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्हें बताया कि इस महोत्सव में लोकसभा क्षेत्र के ऐसे कलाकारों को मंच प्रदान किया गया, जो गुमनाम थे। ऐसे कलाकार भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जो अभी कला के क्षेत्र में संघर्ष कर रहे हैं।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सांसद संजय सेठ के इस आयोजन की सराहना की। वहीं सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को राँची लोकसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों के संबंध में भी अवगत कराया। इस विशेष संपर्क अभियान के तहत रांची लोकसभा क्षेत्र में हुए कार्यक्रमों की जानकारी उन्हें दी। उनसे मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राँची लोकसभा क्षेत्र सहित झारखंड के राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली है।

Related posts

राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर बोकारो सर्किट हाउस में आपात बैठक

admin

कसमार : बोलेरो और बाइक की टक्कर में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

admin

Jharkhand Election 2024: एनडीए प्रत्याशी बिरंची नारायण ने जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

admin

Leave a Comment