झारखण्ड राँची राजनीति

मोटे अनाज अपनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने: अन्नपूर्णा देवी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): मिलेट उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मोटे अनाज के सेवन करने संबंधी 2023 को मिलेट उत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। इस दौरान शनिवार को मोटे अनाज का जागरुकता अभियान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती कुजूर की अध्यक्षता में नामकुम प्रखंड के चंदा घासी पंचायत के अंतर्गत चूरु गाँव के कैरियर पॉइंट पब्लिक स्कूल में मनाया गया। मोटे अनाज के जागरुकता अभियान में उन्होंने मोटे अनाज के सेवन के लिए लोगों को जागरुक करते हुए कहा मोटा अनाज के सेवन से हम शारीरिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। जंक फूड खाकर हमने अपनी आयु को कम कर लिया है अनेक तरह की बीमारियाँ अपने शरीर में पैदा कर ली है। आज हमारे पूर्वजों का दिया हुआ संस्कृति को हम भूल रहे हैं जिसका नतीजा अस्वास्थ्य होकर हम हॉस्पिटल का चक्कर काट रहे हैं। इसलिए मोटे अनाज का सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ ही नहीं मानसिक रुप से भी हम स्वस्थ होंगे।

इस उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रुप में हटिया विधायक नवीन जयसवाल इस जागरुकता अभियान में शामिल होकर कहा कि हमारे देश की विरासत, देश की संस्कृति को हम भूलते जा रहे है। उन्होंने पूरे देश में किसानों को मोटे अनाज उपजाने और खाने का आह्वान किया। आज हमें अपने जीवन शैली को सुधारने की जरुरत है।

इस दौरान आरती कुजूर ने इस उत्सव के संबंध में कहा कि हमारे पूर्वज आज मोटे अनाज खाकर सौ वर्षों तक जीवित रहते थे। हम आज मोटे अनाज की उपयोगिता को भूलते जा रहे हैं और पतला अनाज खाकर खुद को बीमार कर रहे हैं। इस उत्सव जागरुकता कार्यक्रम मे कई किसानों को सम्मानित किया जो मोटे अनाज का उत्पादन करते है, साथ ही आठवीं बोर्ड में बेहतर करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया संदीप मुंडा, स्कूल के प्रबंधन अशोक कुमार मेहता स्कूल के प्रिंसिपल पूनम बेक तथा भाजपा प्रदेश की शर्मिला रजक, गौतम गोप, पंचायत समिति सदस्य अनिता टोप्पो, सरिता पांडेय, अरुण मुंडा, मुन्ना मुंडा, बेला एक्का, महामंत्री मंजू लता दूबे, सीमा सिंह, पूनम केरकेट्टा, नीलम चौधरी, सोनी हेंब्रम, रंजीता सिंह, सुचिता सिंह, रेखा महतो, पिंकी खोया, अंजलि लकड़ा, लक्ष्मी कुमारी, शकुंतला जयसवाल, रागिनी सिन्हा, हटिया मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा तथा गुड्डू सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

ESL Steel Limited employees visited Old Age Home to spread Hope and Smiles

admin

सीपीपीएस आरयू के 8वें बैच के इंडक्शन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

admin

सत्ता में रहकर सट्टा कारोबार चलाना छत्तीसगढ़ काँग्रेस की हकीकत: प्रदीप वर्मा

admin

Leave a Comment