झारखण्ड राँची राजनीति

“मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना” पर सीएम ही गंभीर नहीं, गरीबों पर आफ़त के बाद टूटी राज्य सरकार की निंद्रा: कुणाल सारंगी

राँची(खबर_आजतक): भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नित यूपीए शासन के गरीब कल्याण निमित्त इच्छाशक्ति पर सवाल खड़े किए है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने सोमवार शाम अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सरकार की मंशा सेवा नहीं बल्कि सत्ता का मज़ा लेने भर है। राज्य में गरीब कल्याण योजनाओं का बुरा हाल है और जिम्मेदार लोग संवेदनशून्य हैं। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के आशय में विभिन्न अस्पतालों से सरकार की एमओयू खत्म हो चुकी है। इसका खामियाजा गरीब और बीमारों को भुगतना पड़ रहा है। कैंसर एवं किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों का उपचार फिलहाल लटक गया है। मरीजों के इस त्राहिमाम स्थिति को लेकर भाजपा प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने सत्ता रुठ गठबंधन की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूछा है की सरकार की निंद्रा मसले ख़राब होने के बाद ही क्यों भंग होगी है। विभागीय सचिव एवं जिम्मेदार मंत्री समय रहते उचित संज्ञान क्यों नहीं लेतें। भाजपा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है की मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के संदर्भ में स्वयं सीएम ही गंभीर नहीं हैं। भाजपा प्रवक्ता कुणाल ने राज्य सरकार से शीघ्र एमओयू संबंधित कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए उपचार शुरु करने की माँग की है।

Related posts

डीपीएस बोकारो में दो-दिवसीय योगासन तकनीकी प्रशिक्षण संपन्न

admin

झारखण्ड में एनडीए गठबंधन से लोजपा रामविलास ने चतरा से जनार्दन पासवान को बनाया उम्मीदवार

admin

जिला परिवहन पदाधिकारी ने दिया प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

admin

Leave a Comment